16 अक्टूबर, बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल


16 अक्टूबर, बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको अपने कार्य में फोकस करने की आवश्यकता है। आज परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजनीति में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

आज आपका दिन विशेष साबित होगा। किसी नए कार्य के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगें। राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि

आज आपको सेहत में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज सभी कार्य क्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी आज आपके सभी अटके कार्य पूरे होंगें।

कर्क राशि

आज परिवारिक कलह को नजरंदाज करें। वाद विवाद की स्थिति में नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आपके मन में किसी कार्य को लेकर संशय की स्थिति बन रही है।

सिंह राशि

आज आपको वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज किसी की कहीं सुनी बातों में न आएं। आज पार्टनरशिप में कार्य करना आपके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है।

कन्या राशि

आज परिजनों की बातों को इग्नोर ना करें। आज दोस्तों के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है। अटके कार्य पूरे होंगें। शाम तक कोई खुश खबर मिल सकती है।

तुला राशि

आज जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद का निपटारा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। अपनी वस्तुओं को ध्यान रखें। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन प्रसन्नता भरा साबित होगा। किसी राजनीतिक कार्य के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी । सामाजिक मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि

आज आपको व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपको कहीं से कोई उपहार आदि मिल सकता है। आज अपने किसी खास परिजनों की सेहत में गिरावट से परेशान रह सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन कठिनाइयों भरा साबित हो सकता है। आज विरोधियों से सावधानी बरतें। आज स्वास्थ्य में गिरावट होने से कुछ परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि

आज परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने आदि का प्लान बना सकते हैं। आज व्यवसाय में किसी गलती को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आज कार्य अधिक होने के कारण थोड़ा तनाव में रहेंगे।

मीन राशि

आज व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार अवश्य करें। आज सभी आपके कुशल व्यवहार से प्रभावित होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *