22 जुलाई सोमवार राशिफल: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत

22 जुलाई सोमवार राशिफल: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है । व्यापार में नए कार्यों के लिए आज दिन अच्छा साबित होगा। आपकी किसी बुरी आदतों से परिजन परेशान रह सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में मनमानी करने से बचें अपने सहयोगियों को साथ लेकर चले।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान साबित होगा। आज आपके चिड़चिड़ेपन की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आज व्यापार में किसी अनुभवी की सलाह लें लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान दिलाएगा। व्यर्थ की सलाह लेने से आज परहेज करें। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद सें सभी काम सफल होंगें। आज परिजनों से विवाद करने से बचें।
 


कर्क राशि

आज आप वाद विवाद करने से बचें । आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज और दिन की अपेक्षा अधिक मेहनत करनी होगी तभी कार्य पूरे होंगें।आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।


सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी।
 

कन्या राशि

आज आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। आप किसी काम की आज शुरुवात कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदाई भी साबित होगी।

तुला राशि

आज आप व्यापार के कार्यों मैं जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज किसी से वाहन मांग कर प्रयोग ना करें।आज घरेलू समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि

आज कुछ नए लोगों से भेंट हो सकती है। परिवार में  वरिष्ठ सदस्यो को  कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको समस्या होगी। आज आपके आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आज आप यात्रा में जा सकते हैं ।

धनु राशि

आज का दिन सामाजिक कार्यों को करने में व्यतीत होगा। आज आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारियां आने वाली है। आज तरक्की के मार्ग खुलने के आसार है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ कुशल व्यवहार बनाए रखे।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज अटके कार्यों के बनने के योग बन रहे हैं। आज अटका धन भी मिलने के योग हैं। आज आप अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुवात करने के लिए अच्छा साबित होगा। यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए। परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। धन की कमी के चलते परेशान रह सकते हैं। आज पैसों को लेकर लड़ाई करने से बचें। मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *