25 जुलाई गुरुवार राशिफल: आज आपका भाग्य कितना देगा साथ, जानें

25 जुलाई गुरुवार राशिफल: आज आपका भाग्य कितना देगा साथ, जानें

मेष राशि

आज धन प्राप्ति के योग हैं। उधार दिया गया धन भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। आप अपने दायित्वों को अच्छे से समझ कर उसका निर्वहन करेंगें। आज दूसरों की गलतियों को नजरंदाज करें।


वृषभ राशि

आज का दिन आर्थिक मामलों में उन्नति लाने वाला रहेगा। आज किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आज आपका मन क्रिएटिविटी में अधिक लगेगा। आज किसी बड़े की सलाह लें काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में व्यवहार बनाकर रखें। आज व्यापार में कुछ हानि के चलते तनाव हो सकता है। आज धैर्य के साथ कार्य करें तभी अटके कार्य बन पाएंगे। आज मित्र के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंता हो सकती है।

कर्क  राशि

आज का दिन मिला जुला साबित होगा। आज विरोधियों से सावधानी बनाए रखें। आज अटके कार्य पूर्ण होने ने योग हैं। आज आसानी से लोन भी मिलने के योग हैं।आज नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें।


सिंह राशि

आज आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आज अपने कैरियर को लेकर लापरवाही ना बरतें और फोकस करें। आज आप कोई भी स्वयं की सलाह से करें लाभ होगा।

कन्या राशि

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ नाजुक रह सकता है। आज अधिक कहा सुनी में ना पड़ें। नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। आज घूमने जा सकते हैं। आज सहयोगी से अपनी मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य साबित होगा। माता की सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आज आय के साधनों में वृद्धि ना होने से भी परेशान रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आज अटके कार्य भी पूरे होने के योग हैं।

धनु राशि

आज का दिन आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय ना लें।

मकर राशि

आज का दिन नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से चली आ रह परेशानियां दूर होंगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। यात्रा के योग भी आज बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है । आज भरोसा करने से पहले सोच विचार करें। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा।

मीन राशि

आज आपका कोर्ट कचहरी से जुड़े काम पूरे होंगे ।परिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। डूबे हुए धन के मिलने के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *