27 जुलाई शनिवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

27 जुलाई शनिवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार को बना रहे प्लान में सफल होंगें। आज लोन के लिए अप्लाई ना करें चुकाने में समस्या आ सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। आज परिवार में चल रही समस्याओं को दूसरे के सामने ना रखें। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आप वाद विवाद से दूर रहें। आज परिजनों के लिए समय निकालें। तरक्की में कुछ बाधाएं आ सकती है। आज सहयोगी से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज पूर्व में लिए गए निर्णयों से कुछ परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आज पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से कुछ हानि हो सकती है। आज किसी नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

आज अटके हुए कार्य पूरे होंगें। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ध्यान देगा। आज अटके हुए धन के मिलने के योग हैं। आज आपको अपने हक के लिए स्टेप उठाना होगा नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन कुछ समस्या ला सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज व्यापार को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला राशि

आज आप किसी मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते है।आज खुद के कार्य स्वयं ही करे नहीं तो कार्य बनने में परेशानी हो सकती है। आज यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन किसी नए कार्यों की शुरुवात करने के लिए अच्छा साबित होगा।आज परिवार में किसी से बहसबाजी हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

आज का दिन व्यापार में नुकसानदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज सोच समझकर निर्णय लें। आज नई संपति वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आज खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा। फंसा हुआ धन आपको मिलने के योग हैं।आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। आज धन को लेकर लालच ना करें।

कुंभ राशि

आज का दिन खुशनुमा साबित होगा।कार्यक्षेत्र में आपका किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज कुछ ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि

आज का दिन मिला जुला साबित होगा। आज सभी कार्यों मे सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी से कुछ उपहार मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *