‘‘ क्यों तू मारे है पापिन राम विरह के वाँण’’दर्शक हुए भावविभोर

‘‘ क्यों तू मारे है पापिन राम विरह के वाँण’’दर्शक हुए भावविभोर

मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की रामलीला का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में दिनांक 11-10-2025 से दिनांक 13-10-2025 तक तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज 12.10.2025 को द्वितीय दिवस कैकेयी मन्थरा संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, राम, लक्षमण, सीता द्वारा वनगमन हेतु कौशल्या एवं सुमित्रा से विदा लेना, वन गमन गीत, पंचवटी में सूर्पणखा का नासिका छेदन, खरदूषण दरबार में सूर्पणखा का प्रवेश, खरदूषण वध, रावण दरबार में सूर्पणखा का प्रवेश, रावण एवं मारीच संवाद, पंचवटी में स्वर्णमृग का प्रवेश एवं मारीच वध, जोगी रावण का प्रवेश एवं सीता हरण, के दृष्य प्रस्तुत किये गये।

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम 

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आज शहर की विभिन्न रामलीला समितियों एवं संगठनों के पदाधिकारी गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया।

सांस्कृतिक मंत्री आनन्द सिंह कपकोटी के निर्देशन में आज दशरथ कैकेयी संवाद जिसमें हरीश काण्डपाल दशरथ एवं उनकी पत्नी चित्रा काण्डपाल ने कैकेयी का अभिनय किया जिसकी दर्शकों ने अत्यंत सराहना की। दशरथ ने राग विहाग में ‘‘ प्रिये तुम काहे होत मलीन’’ गीत गाकर कैकेयी को रिझाने का प्रयत्न किया तथा राग जैजैवंती में ‘‘सुनहूँ प्रिया मैं कहूँ सतवाणी’’ व विलाप गीत ‘‘ क्यों तू मारे है पापिन राम विरह के वाँण’’ गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

सभी कलाकारों का अभिनय अत्यंत सराहनीय

राम लक्ष्मण सीता द्वारा गाया गया वन गमन गीत ‘‘उतारूँ राज के कपड़े हमें माता विदा कीजै’’ अत्यंत मार्मिक रहा जिससे दर्शकों की आँखें भर आयी। राम का अभिनय नेहा सिंह एवं लक्ष्मण निक्की सिंह दोनों सगी बहनें हैं। सीता का अभिनय किरन जोशी द्वारा किया गया। सूर्पणखा सरिता भाकुनी का नृत्य एवं गायन निकिता गोस्वामी सहित सभी कलाकारों का अभिनय अत्यंत सराहनीय रहा। रावण पुष्कर सिंह नयाल का अभिनय प्रभावशाली रहा, खर-दूषण हरीश काण्डपाल, ख्याली सिंह एवं तारा दत्त काण्डपाल का अभिनय सराहनीय रहा। कुम्भकर्ण- ख्याली सिंह, जोगी रावण गोविन्द सिंह बोरा तथा मारीच-मनीष उपाध्याय का अभिनय प्रभावशाली रहा। कौशल्या दमयंती नेगी थी।

पात्रों के नाम

पात्रः-  राम- नेहा सिंह, लक्ष्मण- निक्की सिंह, सीता- किरन जोशी, भरत- प्रज्जवल सिंह रावत, शत्रुघन-  दक्ष बिष्ट, हनुमान-  आनन्द सिंह कपकोटी, दशरथ –  हरीश काण्डपाल, कैकेयी-  चित्रा काण्डपाल, कौशल्या-  दमयंती नेगी, सुमित्रा-  राधिका बोरा, जनक-  नरेन्द्र सिंह फत्र्याल, परशुराम-  गोविन्द सिंह बोरा, विश्वामित्र-  मनीष उपाध्याय, राजा-धनुष यज्ञ में- राजा- दीवान सिंह बिष्ट, लाल सिंह बोरा, तारा सिंह बोरा, गोस्वामी, बन्दी जन- धनुष यज्ञ में-  कैलाश बिनवाल, त्रिभुवन बोरा, रावण-  पुष्कर सिंह नयाल, मेघनाद-  तारा दत्त काण्डपाल, वाणासुर-  कमल सिंह नेगी, सुलोचना-  भारती काण्डपाल, मन्थरा- रावत, सूर्पणखा-पाश्र्व गायिका-.निकिता गोस्वामी, सूर्पनखा- सरिता भाकुनी , अहिल्या-  वंशिका नयाल, ताड़का-  ख्याली सिंह कड़ाकोटी, सुबाहु-  किशन सिंह बोरा, खर-  हरीश काण्डपाल, दूषण-टी0डी0 काण्डपाल, त्रिशिरा-  ख्याली सिंह कड़ाकोटी, सुग्रीव-  लाल सिंह बोरा, मारीच-  मनीष उपाध्याय, जोगी रावण-  गोविन्द सिंह बोरा, बालि-  किशन सिंह बोरा, जनक दरबारी-  रावण दरबारी-  कमल सिंह नेगी, हरीश काण्डपाल, कुम्भकर्ण-  ख्याली सिंह कड़ाकोटी, वानर- विहान कपकोटी, आदित्य उपाध्याय, गौर्विक नयाल, उज्जवल सिंह रावत, अविरल, राक्षस- उज्जवल सिंह रावल, दक्ष बिष्ट, प्रज्जवल सिंह रावत, लकी बोरा, शबरी-  राधिका बोरा, सुमित्रा-  बिमला बोरा, सीता सखी- दीपा सिंह, वेदिका जोशी, नविता जोशी, सुशैन वैद्य-  कैलाश बिनवाल, सुशैन 

सहायक- ………………।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारीगण संरक्षक प्रो0 आर0 सी0 पन्त, हरीश काण्डपाल, पी0 सी0 पन्त, टी0डी0 पपनै, एस0बी0 बोस, गिरीश चन्द्र कोठारी, तारा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह फसर््वाण,  एन0 के0 उपाध्याय,  डी0 डी0 पाण्डेय,  प्रकाश भट्ट,  बी0 सी0 खर्कवाल,  गोविन्द सिंह बोरा,  ख्याली सिंह कड़ाकोटी, कमल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, नरेंद्र सिंह फत्र्याल, त्रिभुवन सिंह बोरा, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हरीश चंद्र जोशी,  पूरन सिंह बिष्ट, विद्या प्रसाद पाठक, हेमंत सिंह गड़िया,, आनंद सिंह कपकोटी, बलवंत वांणगी, तारा दत्त काण्डपाल, हुकुम सिंह रावत,  उमेश सिंह कैड़ा, जयपाल सिंह नेगी, के. एस. बोरा, हरीश चन्द्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, उमेश कैड़ा,, जगत सिंह कार्की, नारायण सिंह नेगी, खजान सिंह नेगी, मनीष उपाध्याय, त्रिलोक सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह भाकूनी, दयाल सिंह रावत, नवीन जोशी, रंजीत सिंह रावत, दीप चन्द पंत, एम0 पी0 ओली, नवीन सिंह, रविंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आज ये कार्यक्रम होंगे आयोजित 

    मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह गड़िया ने बताया कि कल अंतिम दिवस  13.10.2025 को  शबरी प्रसंग, राम सुग्रीव मैत्री, हनुमान जी को सीता की खोज हेतु लंका भेजना, अशोक वाटिका, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान को सुशेन वैद्य की खोज हेतु लंका भेजना, सुशैन वैद्य, रावण द्वारा कुम्भकर्ण की निद्रा भंग, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, राम एवं सुलोचना संवाद, रावण दरबार में मंत्री द्वारा युद्ध का हाल बताना, राम रावण युद्ध/रावण वध, श्री राम राज्याभिषेक का सुन्दर मंचन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *