देहरादून में शुरू हुआ चौथा राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023

राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (एनईएसटीएस), 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक उत्तराखंड के देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का आयोजन कर रही है।

1500 से अधिक ईएमआरएस छात्र भाग ले रहे

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि हैं। इस आयोजन में देश भर से 1500 से अधिक ईएमआरएस छात्र भाग ले रहे हैं। कला उत्सव के माध्यम से स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित होगी।

आदिवासियों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में विकास के समान अवसरों तक पहुंचने में मदद करने की आवश्यकता को समझते हुए, जनजातीय कार्य मंत्रालय प्रति वर्ष ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव और खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इससे आदिवासी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान मिलता है।

कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजना

ईएमआरएस अनुसूचित जनजातियों के लिए मॉडल आवासीय विद्यालयों की सरकार की एक योजना है। यह योजना जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है। दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2018-19 में इस योजना को नया रूप दिया गया।

ईएमआरएस का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मध्यम और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करके उन्हें उच्च और व्यावसायिक शैक्षिक पाठ्यक्रमों और सरकारी और सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में नौकरियों में आरक्षण का लाभ उठाने के लायक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *