पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जाँच में 555 पर्चे रद्द
जिले के 11 विकासखंडों में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 555 नामांकन निरस्त हुए हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीटें
ग्राम प्रधान के लिए नामांकन करने वाले 53, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 54 और ग्राम पंचायत सदस्य के 448 नामांकन निरस्त हुए हैं। अल्मोड़ा जिले में ग्राम प्रधान की 1160 सीटें हैं। ग्राम प्रधान बनने के लिए 2827 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच के बाद 53 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं। 2774 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीटें हैं। इसके सापेक्ष 1329 लोगों ने नामांकन कराया था।
जांच के बाद 54 लोगों के नामांकन निरस्त
जांच के बाद 54 लोगों के नामांकन निरस्त हो गए हैं। 1275 नामांकन वैध पाए गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए जिले में 8242 सीटें हैं इसके सापेक्ष 2541 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच के बाद 448 नामांकन निरस्त हो गए हैं। 2093 लोगों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
