ग्राम स्वराज अभियान के तहत चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया है। प्रशिक्षण में आए मास्टर ट्रेनरों में प्रेम लटवाल, आनंद बिष्ट, अरविन्द बिष्ट उपस्थित रहे।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चलाया जा रहा अभियान
आज दिनांक 04.01.2024 को जिला अल्मोड़ा के विकास खंड द्वाराहाट के न्याय पंचायत छाना गोलू के पंचायत छाना में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति सिराड़ अल्मोड़ा द्वारा ग्राम प्रधान,पंचायत वार्ड सदस्य,कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह पर विकास खंड द्वाराहाट के वी पी डी ओ आनन्द सिंह और प्रधान दीपा रौतेला की अध्यक्षता में प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा सभी थीमों व जी पी डी पी पर दिए गए प्रशिक्षण का सभी लाभार्थियों की प्रतिक्रिया लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
ग्राम पंचायत को मजबूत करने पर हुई चर्चा
जिसमें ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, एवम वार्ड सदस्यों के अधिकार,कर्तव्यों व सतत विकास लक्ष्य,आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा कर कैसे सभी मिलकर अपनी ग्राम पंचायत को मजबूत कर सकते हैं ग्राम स्वराज प्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भी बताया गया।
प्रशिक्षण में आए मास्टर ट्रेनरों में उपस्थित रहे
प्रशिक्षण में आए मास्टर ट्रेनरों में प्रेम लटवाल, आनंद बिष्ट, अरविन्द बिष्ट द्वारा क्रमवार थीम में जैसे सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव,सुशासन युक्त गांव,महिला हितैषी गांव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जन
कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान ऐराड़ी, गोविंद सिंह प्रधान चयाली, प्रकाश भण्डारी, प्रधान मनेला, तारा देवी प्रधान भेट मंजू भट्ट, प्रधान धनखल गांव किरन भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की गई।
