अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
बेतालघाट ब्लॉक में मंगलवार रात खैराली मोड़ के पास टैक्सी चालक वाहन बैक करते समय खाई में गिर गया। जिसके बाद चालक को सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है ।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
नैनीताल से दु:खद खबर सामने आई है। बेतालघाट ब्लॉक में मंगलवार रात खैराली मोड़ के पास टैक्सी चालक वाहन बैक करते खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक मंगलवार रात खैरना से खैराली बूंगा मोटर मार्ग की तरफ जा रहा था।
खैरली मोड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त
खैरली मोड़ के पास वाहन बैक करते समय चालक भुवन सिंह (42) पुत्र पूरन सिंह निवासी खैराली ने वाहन में सवार महिला सहित दो सवारियों को उतार दिया। इस बीच बैक करते समय वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ खाई में गिर गया। हादसे में घायल भुवन सिंह को स्थानीय लोगों की मदद सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने भुवन को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम
वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
