27 अगस्त मंगलवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

27 अगस्त मंगलवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। आज परिजनों में किसी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज डूबा धन आपको मिल सकता है। आज परिजनों की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगें।


वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। व्यापार में चल रही समस्या आज दूर होगी। आज विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में आज शांति भरा माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

आज बेवजह की चिंता से परेशान रहेंगे। आज घर में अचानक मेहमान का आगमन हो सकता है। आज बहुत अधिक धन खर्च होगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कार्य में फोकस बनाए रखें।


कर्क राशि

आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। आज डूबा धन मिलने के आसार है। आज आपके क्रिएटिव आईडियास से सब प्रभावित होंगें।  कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आज अटके कार्य पूरे ना होने से परेशान रहेंगे।।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज व्यापार में तरक्की मिलेगी। आज किसी से भी अपनी बातों को शेयर न करें। बड़े निर्णय लेने में सोच बात विचार कर लें।

तुला राशि

आज लेन देन के मामलों में सावधानी बरतें। आज पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज नए वाहन की खरीदारी के योग बनते दिख रहे हैं। सेहत में आज सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

 आज का दिन सामान्य साबित होगा। तरक्की की राह में  कुछ नयी बाधाएं आएंगी, जिन्हे आप दूर करने की कोई कोशिश करेंगे। आपकी कोई डील फाइनल होते होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी।

धनु राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा साबित होगा। आपको अपने विरोधियो  की चालों से बचने की आवश्यकता है। आज राजनीति का हिस्सा न बनें। आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगें।

मकर राशि

आज का दिन लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आज व्यापार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज पार्टनरशिप में व्यापार अच्छा साबित होगा। आपके भाई बहनों से से यदि कोई खटपट चल रही थी, तो उसके दूर होने की संभावना है।

कुंभ राशि

आज का दिन कल की तुलना में अच्छा साबित होगा। आज घर में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी एक नई पहचान बनेगी। परिवार में  किसी सदस्य की नौकरी से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।


मीन राशि

आज का दिन वाहनों से सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज व्यर्थ के विवाद से स्वयं को दूर रखें। सेहत से संबंधित समस्या को आज नजरंदाज न करें। आज अटका कार्य पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *