स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक किया गया एकत्रित


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक किया गया एकत्रित

आज राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रेनू जोशी के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ० साधना पन्त के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् स्वच्छता सम्बन्धित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया

जिसमें खण्ड विकास द्वारा बने अमृत सरोवर के आसपास से लगभग तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया, तत्पश्चात् स्वयं सेवक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मार्ग से प्लास्टिक एकत्रित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे, और वहाँ आसपास से लगभग 20-22 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया, इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के स्वयं सेवकों द्वारा अमृत सरोवर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लगभग 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

प्लास्टिक के निस्तारण हेतु जागरूक करने का प्रयास किया

साथ ही स्वयं सेवको द्वारा जनता को भी प्लास्टिक के निस्तारण हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *