अक्टूबर सोमवार राशिफल: जानें आज का राशिफल


अक्टूबर सोमवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपनी माता जी को कोई उपहार दे सकते हैं। प्लानिंग से कोई भी कार्य करेंगें तो सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य में गिरावट से थोड़ा मन परेशान रह सकता है। आज बड़ों के द्वारा दी जा रही सलाह को नजरअंदाज ना करें। आज नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन उलझन भरा साबित हो सकता है। आज आपसे कोई परिजन या मित्र मुलाकात के लिए आ सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ परेशानी रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन मान -सम्मान में वृद्धि लाने वाला रहेगा। आज नौकरी पेशा व्यक्तियों को तनाव हो सकता है। आज आप आज का कार्य स्वयं ही करें तो अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों को दूसरों के समक्ष अच्छे से रखें।

सिंह राशि

आज आप कोई भी कार्य करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहा सुनी हो सकती है। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

आज लम्बे समय से आ रही बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आज रुचि जागृत होगी। आज विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। आज भूलकर भी किसी को धन उधार न दें। आज आप अपना मन सही कार्यों में लगाएं।

वृश्चिक राशि

आज का खुशनुमा साबित होगा।कार्यक्षेत्र मे कामो पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा साबित हो सकता है।आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
आपके परिवार में  सदस्यों में खटपट रहेगी, जो आपके तनाव को बढाएगी।

मकर राशि

आप जल्दबाजी में  निवेश करने के कारण समस्या में आ सकते हैं । आज आपकी तरक्की की मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आज आप अपने माता पिता की सेवा करें।

कुंभ राशि

आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दूर यात्रा पर जाने के योग हैं। जीवनसाथी के कैरियर को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आज आप अपने उधार लिए हुए धन को वापस करने की कोशिश करेंगें।

मीन राशि

आज लड़ाई झगड़ों में ना पड़ें। आज किसी परिजन से अच्छी खबर मिल सकती है। उधार देने और लेने से बचें। अपने कार्य को पूरा करने के लिए फोकस बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *