23 अक्टूबर बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल


23 अक्टूबर बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन मुश्किल भरा साबित होगा। आप किसी कानूनी मामले को लेकर  परेशान रहेंगे। आपके धन आने के रास्तो में कमी आएगी। आपको कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मध्यम फलदाई साबित होगा। परिवार के सदस्य भी आपका पूरा साथ देंगे और धन को लेकर यदि आपका कोई काम रोका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनके कामों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। आज परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क राशि

आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट भरा साबित हो सकता है। आपका गलत खानपान आपके लीवर संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। व्यवहार में कुशलता बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा साबित होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको  जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के आसार है।

कन्या राशि

आज कार्य में लापरवाही दिखाने से बचें। पुराना लेनदेन आपको कुछ परेशान कर सकता है। आज बड़े निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं  

तुला राशि

आज का दिन नई संपति आदि खरीदने के लिए काफी बेहतर साबित होगा। आज डूबे हुए धन के मिलने से खुशी होगी। आज विरोधियों को नजरंदाज ही करें तो बेहतर होगा। पुरानी समस्याएं सभी दूर होगी।

वृश्चिक राशि

आज जल्दबाजी के निर्णय लेने से बचें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज ऑफिस में सहयोगी से कुछ परेशानी हो सकती है। आज परिवार में तनाव होने की वजह से परेशान रहेंगे। 

धनु राशि

आज घर के रेनोवेशन में खर्चा कर सकते हैं। आज सोच समझकर ही बोलें। आज जीवनसाथी से सभी बातें शेयर करें। आपको किसी धार्मिक  आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

मकर राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज एक साथ आपको कई कार्य मिल सकते हैं। आज परिजनों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ राशि

आज लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आज जीवनसाथी से बहस होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज बड़ों की सलाह को अच्छे से सुने।

मीन राशि

आज का दिन काफी मेहनत भरा साबित होगा। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज व्यापार में हानी से कुछ परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र मैं अधिक कार्य होने से तनाव में रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *