बदलते मौसम से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर, फंगल इन्फेक्शन के बढ़ रहे मामले 

बदलते मौसम से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर, फंगल इन्फेक्शन के बढ़ रहे मामले 

अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं इन दिनों हो रहें बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कानों से संबंधित संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 

फंगल इन्फेक्शन के बढ़ रहे मामले

मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल में रोजाना 20 से अधिक मरीज इस परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं चिकित्सकों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश और नमी के चलते फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित कर रही है। जिस पर साफ सफाई बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *