बर्ड फ्लू को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट, टीम का गठन


बर्ड फ्लू को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट, टीम का गठन

बर्ड फ्लू को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिसके बाद टीमों का गठन भी कर दिया है । 

उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम ने एहतियातन 11 रैपिड एक्शन टीम और एक रेपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया है। इसके अलावा पूरे जिले को तीन जोन में बांटकर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए हैं। फिलहाल जिले में एक भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। 

जिले के बाहर से अंडा और मुर्गियों को न मंगाने की अपील

पशुपालन विभाग ने जिले के बाहर से अंडा और मुर्गियों को न मंगाने की अपील की है। जोन एक में भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट, रानीखेत और ताड़ीखेत को बांटा है। इसकी जिम्मेदारी डॉ. विक्रांत गिल को दी है। जोन दो में हवालबाग, द्वाराहाट,ताड़ीखेत, चौखुटिया को शामिल किया। इसकी जिम्मेदारी डॉ. डीसी तिवारी को दी है। जोन तीन में लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना और धौलादेवी को शामिल कर इसकी जिम्मेदारी डॉ. संतोष कुमार को दी है। डिप्टी सीवीओ डॉ. ओम प्रकाश आचार्य को जिले का नोडल अधिकारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *