चमोली के थराली में आधी रात फटा बादल, मलबे में फँसे घर वाहन

Uttarakhand चमोली, 23 अगस्त 2025। शनिवार देर रात चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से हालात बिगड़ गए। टुनरी गदेरे में अचानक पानी बढ़ने से तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटद्वीप बाजार और आसपास के कुछ घरों में 1 से 2 फीट तक मलबा घुस गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।राजस्व उपनिरीक्षक थराली से मिली सूचना के अनुसार, ग्राम सगवाड़ा में एक मकान पर मलबा आने से एक लड़की दब गई। उसे निकालने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, सिविल पुलिस, डी.डी.आर.एफ. और फायर सर्विस मौके पर पहुंच गए। वहीं, एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. की टीमें भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इस घटना से थराली बाजार, कपकोटी, और आसपास के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति को लापता होने और कई घरों को भारी नुकसान की पहुंचा है। तहसील परिसर और एसडीएम आवास में भी भारी मात्रा में मलबा घुस गया है। तहसील में खड़ी तीन-चार गाड़ियां मलबे में दब गई हैं. थराली-ग्वालदम और थराली-डूंगरी मोटर मार्ग अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने राहत शिविर स्थापित किए हैं और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। डीएम चमोली भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी स्कूलों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *