बिल्डिंग में लगी आग पर पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू, आई0जी0 कुमाऊँ व एसएसपी नैनीताल मौके पर

बिल्डिंग में लगी आग पर पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू, आई0जी0 कुमाऊँ व एसएसपी नैनीताल मौके पर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशन एवं फायर सर्विस, पुलिस, एयरफोर्स फायर टेंडर एवं अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।

आग पर सफलतापूर्वक पाया काबू

आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम,  एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल , रामनगर, हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रूप से लगे रहे।

मौक़े पर पहुँचे सभी अधिकारीगण

मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे, आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *