Daily horoscope: 3 सितम्बर 2025 राशिफल

मेष राशिफल

किसी नए व्यक्ति से पार्टनरशिप लाभकारी होगी। पारिवारिक समस्याओं के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान पक्ष का सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशिफल

रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मांगलिक कार्य योजनाएं सफल होंगी और माहौल सकारात्मक रहेगा।

मिथुन राशिफल

किसी योग्य महापुरुष का दर्शन होगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। राज कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रयास रंग लाएंगे।

कर्क राशिफल

भूमि-भवन से जुड़े कार्य सफल होंगे। वैवाहिक चर्चाएं मन को प्रसन्न करेंगी। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल

शासकीय कार्यों में आ रही रुकावटें किसी राजनीतिक व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर होंगी। आपकी मेहनत और लगन से कारोबार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

कन्या राशिफल

दूसरों के निजी विवादों से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल

अपने बलबूते पर सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र विस्तार के लिए धन की व्यवस्था सहज होगी। पिता से संबंधों में थोड़ी कमजोरी आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

दोस्तों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। न्यायालय से जुड़े मामले लंबित रह सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सफल होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

धनु राशिफल

पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर दायित्व बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान के लिए धन खर्च करना होगा।

मकर राशिफल

व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता है। निजी रिश्तों को समय दें। मित्रों से विवाद संभव है। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल

व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। पुरानी रंजिश के चलते विवाद संभव है। आपके व्यवहार से कुछ लोग चिंतित रह सकते हैं।

मीन राशिफल

पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी होगी। अपने व्यवहार में सुधार लाने पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *