दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 13 घायल


दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 13 घायल

टिहरी से दुःखद खबर सामने आयी है। आज चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें दो लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई वहीं 13 लोग घायल हो गए। 

18 यात्री थे सवार

आज बुधवार की सुबह टिहरी जिले में चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घनसाली से ऋषिकेश की ओर जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नागणी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

 मौक़े पर पहुँची एसडीआरएफ की टीम 

हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतक बस के नीचे दबे पाए गए, जिनमें से एक चालक होने की आशंका जताई जा रही है।

 जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें एंबुलेंस के जरिए बौराड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

सड़क हादसे की जांच के लिए तकनीकी टीम को भी घटनास्थल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *