Daily horoscope: 16 सितंबर 2025 राशिफल
मेष राशिफल
कार्य में व्यस्तता रहेगी। अधिकारियों से तालमेल बनाकर कार्य करें। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में बदलाव आ सकता है।
वृषभ राशिफल
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक निवेश से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशिफल
पारिवारिक मामलों में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षमता के अनुसार कार्य न होने से परेशान रहेंगे। न्यायिक पक्ष मजबूत रहेगा।
कर्क राशिफल
निजी जीवन में चल रहे विवाद शांत होंगे। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। अत्यधिक विश्वास के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
सिंह राशिफल
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कन्या राशिफल
अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग सफलता पाने के लिए करें। परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। आर्थिक संकट दूर होगा।
तुला राशिफल
भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
वृश्चिक राशिफल
करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।
धनु राशिफल
सकारात्मक सोच रखें, शांत रहें और अपना कार्य ईमानदारी से करें। विशिष्ट व्यक्तियों से आपकी मुलाकात संभव है। नए व्यापार की शुरुआत सोच-समझकर करें।
मकर राशिफल
पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थितियां सामान्य होंगी। आर्थिक संकट दूर होगा।
कुंभ राशिफल
व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए दायित्व मिल सकते हैं।
मीन राशिफल
व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण चिंता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
