नदी में खनन कार्य कर रहे दस मज़दूरों को बहा ले गई नदी
उत्तराखण्ड में इन दिनों बारिश का क़हर जारी है अब खबर देहरादून से सामने आ रही है यहाँ टॉस नदी में खनन कार्य कर रहे 10 मजदूर तेज बहाव में बह गए।जिसके बाद पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
मदद की गुहार लगा रहे मज़दूर
देहरादून से खबर सामने आयी है यहाँ प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टॉस नदी में खनन कार्य कर रहे 10 मजदूर तेज बहाव में बह गए। सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें मजदूर ट्रॉली पर फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
जानकारी के अनुसार अचानक आई तेज धारा ट्रॉली को बहा ले गई जिससे मजदूर नदी में डूब गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मजदूरों की तलाश की जा रही है।
