Daily horoscope: 19 सितम्बर 2025 राशिफल
मेष राशिफल
अपने निजी मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान के योग हैं, लेकिन धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल Taurus
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे और विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।
मिथुन राशिफल
लापरवाही के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका है। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी। पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।
कर्क राशिफल Cancer
आपसी मतभेद समाप्त होंगे। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी और न्याय पक्ष आपके लिए उत्तम रहेगा।
सिंह राशिफल
जल्दबाजी में किए गए काम गलत साबित हो सकते हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी। जमीन-जायदाद में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
कन्या राशिफल
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। प्रेम-प्रसंग में चल रही कड़वाहट दूर होगी. विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय अनुकूल है।
तुला राशिफल
किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। आप पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे और पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
वृश्चिक राशिफल Scorpio
अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और कर्मचारियों से नरमी से पेश आएं। कार्यस्थल पर बदलाव के योग हैं, लेकिन पारिवारिक कलह के कारण तनाव रहेगा।
धनु राशिफल
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन कोष में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चनें दूर होंगी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल
पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम पूरे होंगे। भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे और माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल
आप अपने दम पर सफलता हासिल करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी साबित होगा। भवन और भूमि में निवेश करना शुभ रहेगा।
मीन राशिफल
आलस के कारण आपके निजी काम प्रभावित होंगे। भाइयों के बीच चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपको शारीरिक थकावट का अनुभव हो सकता है और न्याय पक्ष सामान्य रहेगा।
