Daily horoscope: 22 सितम्बर 2025 राशिफल

मेष राशिफल

पारिवारिक लोगों के साथ घूमने-फिरने के योग हैं। भक्ति भाव में मन लगेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

वृषभ राशिफल

व्यवसाय में प्रगति होगी, आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे।

मिथुन राशिफल

राजनीति में संबंध मधुर होंगे। प्रियजनों का साथ शांति प्रदान करेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

कर्क राशिफल

आपके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा होगी। यात्रा लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह राशिफल

अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं, फिर भी लोग आप पर आरोप लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू उपकरण खरीदने में खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।

तुला राशिफल

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। धन-कोष बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पूरे होंगे।

वृश्चिक राशिफल

अपनी जीवन शैली में आए सुखद बदलाव से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल

किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। विवाह में हो रहा विलंब चिंता बढ़ा सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के कारण निजी कार्य लंबित रहेंगे।

कुंभ राशिफल

समय की अनुकूलता का आभास होगा। आपके किए गए बेहतर कार्यों की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

मीन राशिफल

सकारात्मक सोच के चलते आगे बढ़ेंगे और सफल रहेंगे। धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई कठोर कदम उठाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *