सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर लोगों को भारी आक्रोश, सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर लोगों को भारी आक्रोश रहा। लोगों ने आमरण अनशन स्थल रामगंगा आरती घाट से पूरे बाजार में रैली निकाली। सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विभिन्न संगठनों ने की शिरकत
जुलूस में आंदोलनकारियों के साथ स्थानीय लोगों, राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न संगठनों ने शिरकत की। चौखुटिया का सीएचसी रेफरल सेंटर बन गया है। न यहां विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही मरीजों को बचाने के संसाधन दिए गए हैं। इससे लोग लंबे समय से नाराज चल रहे हैं।
सीएचसी की बदहाली को दूर करने की मांग
इससे नाराज होकर दो अक्टूबर को पूर्व सैनिक भुवन कठायत और बचे सिंह आमरण अनश पर बैठ गए। इस दौरान स्थानीय लोगों को उन्हें समर्थन मिलता रहा। शांति से चल रहे आंदोलन ने विरोध का विशाल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आरती घाट से पूरे बाजार होते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों और संगठनों के लोग शामिल हुए। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जल्द सीएचसी की बदहाली को दूर करने की मांग की। कुछ समय पहले सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन पूरे नहीं हुए।
