दीपावली खुशियों की हो, डर की नहीं— सुरक्षा का एहसास दिलाने SSP प्रहलाद मीणा स्वयं मैदान उतरे

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस का “ऑपरेशन सैनेटाइज” अभियान जारी

संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर, 70 संदिग्ध लिए हिरासत में, जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल

  आगामी दीपावली पर्व को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से आज दिनाक- 14-10-2025 की सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने पुलिस बल के साथ हल्द्वानी शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च एवं औचक निरीक्षण किया। शहर में बाजारों और गलियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन सैनेटाइज के तहत एसएसपी मीणा स्वयं पुलिस अधीकारियों और जवानों के साथ कारखाना बाजार, साहूकार बाजार, पटेल चौक, नया बाजार, बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में पहुंचे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों से सत्यापन संबंधित पूछताछ की तथा बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को अपने प्रतिष्ठान में न रखने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही, अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को चेताया और शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।
पुलिस ने शहर के विभिन्न बिंदुओं पर नाकाबंदी व पिकेट ड्यूटी लगाकर चेकिंग अभियान चलाया, जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध बाजार से बाहर न जा सके।
इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सत्यापन कार्यवाही की गई।

पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुल 70 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल हैं।
कोतवाली हल्द्वानी में सभी से पूछताछ एवं तस्दीक की जा रही है, सही पाए जाने पर छोड़ा जाएगा, अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारी

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा,
यातायात प्रभारी महेश चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, सीपीयू प्रभारी, महिला/पुरुष पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम एवं थाना-चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा का संदेश-

दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सभी नागरिकों से अपील है कि त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बच्चों और कीमती सामान का ध्यान रखें, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

………………

हाइड्रेंट चैकिंग अभियान – नवीन मंडी समिति परिसर, हल्द्वानी

दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी श्री मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, हल्द्वानी की टीम द्वारा नवीन मंडी समिति परिसर में हाइड्रेंट चैकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान मंडी परिसर में स्थापित हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा मंडी समिति के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

फायर सेफ्टी डेमो – वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी

  अग्निशमन अधिकारी श्री मिंदर पाल सिंह के निर्देशन में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण और लाइव डेमो दिया गया।

अग्निशमन दल द्वारा फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग का अभ्यास कराया गया और विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं प्राथमिक सुरक्षा तकनीकें सिखाई गईं।

फायर रिस्क निरीक्षण – पटाखा गोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र

  दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र की उपस्थिति में अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी श्री मिंदर पाल सिंह द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के पटाखा गोदामों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
  निरीक्षण के दौरान गोदाम संचालकों को अग्निसुरक्षा के मानकों एवं उपकरणों के रख-रखाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षा उपायों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
*अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी* ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान *भीड़भाड़ वाले बाजारों, गोदामों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी* रखी जा रही है तथा *अग्निशमन वाहनों व उपकरणों को पूर्णतः तैयार स्थिति में रखा गया है।*

⚠️ जनपद नैनीताल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की अपील-

दीपावली पर्व के दौरान पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, खुले स्थानों पर ही पटाखे जलाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस कंट्रोल रूम नंबर 101 पर संपर्क करें।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *