जागेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,जाम से हुए यात्री परेशान

जागेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,जाम से हुए यात्री परेशान

कल जागेश्वर धाम में मंदिरों में प्रवेश के लिए लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ी और काफी देर तक बारी का इंतजार करना पड़ा। वही, जाम की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भाई दूज पर्व पर पहुँचे भक्त

बीते कल गुरुवार को भी भाई दूज पर्व पर जागेश्वर धाम में काफी लोग पूजा-अर्चना को पहुंचे। श्रद्धालुओं को जागनाथ, महामृत्युंजय, पुष्टिमाता, हनुमान, केदारनाथ, भैरव, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़े होकर काफी देर तक बारी का इंतजार करना पड़ा। 

आज भी उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब 

आज भी मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, जागेश्वर-आरतोला सड़क पर दिन भर वाहनों की कतार लगी रही। मार्ग में कई बार जाम भी लगा। पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *