अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के द्वारा धार्मिक प्रकोष्ठ का 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा विधिवत उद्धघाटन

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के द्वारा धार्मिक प्रकोष्ठ का 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा विधिवत उद्धघाटन

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय “श्री शिव महापुराण कथा” का शुभारंभ  101 महिलाओं द्वारा गंगाजली कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा वृंदावन कॉलोनी के एस के डी ऐकडमी के शिव मंदिर से शुरू होकर ज्ञान सरोवर विद्यालय कथा स्थल पर पहुंची । प्रथम दिन के यजमान भवान सिंह रावत, अधिराज सिंह कठैत और महावीर खन्तवाल ने देव आवाहन एवं कथा अनुष्ठान पूजा की।

शिव महापुराण में भगवान शिव के विविध रूपों का है वर्णन

कथा वाचक पंडित मुकेश शुक्ला ने बताया कि शिव महापुराण में भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योर्तिलिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है।

श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रति दिन सांय 3 बजे से 1 नवम्बर तक ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना में किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

कलश यात्रा और श्री शिव महापुराण कथा में काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए, जिनमें आर पी जुयाल, पूरन बिष्ट, अशोक असवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, केशव विटालू, हेमंत सिंह गडिया, हरीश रौतेला, डी डी नरियाल, जगदीश बुटोला, रविंद्र बिष्ट,  नारायण जोशी, सोमेन्द्र बिष्ट, जगदीश बिष्ट, बलवंत वाणगी, संगीता रावत,सुनंदा असवाल, रजनी राणा, संगीता सिंह, ऊषा पांडे, नीलम जुयाल, अर्चना बोरा, अम्बा बिष्ट, बिमला बिष्ट,सरला नेगी, बीना गड़िया,  सुशीला रौतेला, लता रावत, कमला कठैत, मीना विटालू, विनीता पांडे आदि भक्त गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *