Daily horoscope: 26 नवंबर 2025राशिफल
आज का मेष राशिफल
लगातार परिश्रम से जुड़े रहने का दिन है। कार्यों के परिणाम स्वरुप धन और प्रतिष्ठा दोनों मिलेंगे। किसी बात पर जिद और कठोरता से नुकसान उठाना पड़ सकता है। तकनीकी और उससे जुड़े लोगों से मदद मिलेगी।
शुभ रंग – लाईट ब्ल्यू
शुभ अंक – 4
आज का वृषभ राशिफल
राजनीति और प्रशासनिक प्रभाव में वृद्धि की संभावना है। प्रयासों में निरंतरता रखनी होगी। कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। निर्णयों पर दया और करुणा हावी रह सकती है।
शुभ रंग – रेड कलर
शुभ अंक – 1
आज का मिथुन राशिफल
अनुसंधान के कार्य में रुचि बढ़ेगी। नई परिस्थितियों से तालमेल बैठना होगा। नीतिगत निर्णय सूझबूझ और गुरुजनों के सहयोग से लेना उचित रहेगा। मित्रों से तालमेल बिठाने में समस्या का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग – लाईट ग्रीन
शुभ अंक – 6
आज का कर्क राशिफल
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों की मदद करके आत्म संतुष्टि मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में कुछ विशिष्ट उपलब्धि मिलने की संभावना है।
शुभ रंग – गोल्डन कलर
शुभ अंक – 9
आज का सिंह राशिफल
किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए किए गए प्रयासों को प्रारंभिक सफलता मिल सकती है। रिश्तो में धैर्य और त्याग की आवश्यकता रहेगी। भूमि और भवन संबंधी मामले सुलझेंगे। प्रिय जनों का सानिध्य मिलेगा।
शुभ रंग – यलो कलर
शुभ अंक – 8
आज का कन्या राशिफल
भावनात्मक संबंधों में दिशाहीनता की स्थिति बन सकती है। मथुराता लौटाने के लिए एक तरफा प्रयास करने होंगे। आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा जिसके कारण मन निश्चिन्त रह सकता है। शिक्षा में एकाग्रता बढ़ानी होगी।
शुभ रंग – ऑफ व्हाईट
शुभ अंक – 3
आज का तुला राशिफल
मित्रों के कार्यों से निराशा अनुभव कर सकते हैं पर संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ रंग – ब्ल्यू कलर
शुभ अंक – 2
आज का वृश्चिक राशिफल
कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। विभिन्न प्रकार के कार्यों के परिणाम एक साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात किसी खास उद्देश्य या योजना पर आगे बढ़ने के अवसरों में बदल सकती है।
शुभ रंग – यलो कलर
शुभ अंक – 2
आज का धनु राशिफल
सार्वजनिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा। नई योजना हाथ में लेनी पड़ सकती है। प्रतिष्ठा और मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है। पुराना निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लाभ निकालने का सही अवसर है।
शुभ रंग – कॉफी कलर
शुभ अंक – 8
आज का मकर राशिफल
आसपास की गतिविधियों के केंद्र में हो सकते हैं। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आर्थिक जिम्मेदारियां के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की राय महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग – ब्राऊन कलर
शुभ अंक – 5
आज का कुंभ राशिफल
विरोधी से सावधान रहें। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत निर्णय की अपेक्षा सामूहिक निर्णय लेना ज्यादा हित कर रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें
शुभ रंग – पिंक कलर
शुभ अंक – 4
आज का मीन राशिफल
जीवन शैली में बदलाव आ सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार जनों से विचारों का तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल होगा। किसी खास उद्देश्य की पूर्ति हो सकती है।
शुभ रंग – गोल्डन कलर
शुभ अंक – 7
