विहिप कार्यकर्ताओं ने बाहरी लोगों की बढ़ती आबादी पर जताई चिंता, एसएसपी अल्मोड़ा को सौंपा ज्ञापन
आज दिनाँक 16 दिसंबर को विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्ति द्वारा जो कुकृत्यों हमारी बच्ची के साथ किया गया उस प्रकरण को मध्यनजर रखते हुवे इस पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गईं जिसमें अल्मोड़ा में बाहरी लोगों की बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त की गई।
बाहरी लोगों की संख्या और सत्यापन की गहन जांच हो
और प्रशासन से मांग की गई कि बाहरी लोगों की संख्या और सत्यापन की गहन जांच हो। एसएसपी महोदय से जिन लोगो के द्वारा घर मुहैया कराया जाता हैं उन लोगों को स्वयं का शपथ पत्र जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो ऐसी किसी प्रकरण के लिये वो स्वयं भी जिम्मेदार रहेंगे।
ज्ञापन देने वालों में उपस्थित जन
ज्ञापन देने वालो में जिला मंत्री विहिप विजय सिंह सिराड़ी, जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल सिंह न्याल, पार्षद अमित साह मोनू अभिषेक जोशी पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट कृष्ण बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष भानू प्रकाश जोशी,प्रकाश लोहानी, महेंद्र जोशी, कमलेश भट्ट ,विनोद जोशी,दीपक जोशी ,भूपेंद्र कनवाल,गोविंद कनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
