सोशल मीडिया पर कमाई की चाह, कानून से टकराव, FIR के साथ विरोध

सोशल मीडिया पर कमाई की चाह, कानून से टकराव, FIR के साथ विरोध

देवभूमि उत्तराखंड की लोक आस्था, देवी-देवताओं और महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ज्योति अधिकारी के विरुद्ध थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कुमाऊं में बढ़ा विरोध, देवताओं के अपमान पर सख्त कार्रवाई

गत दिनों बुद्ध पार्क हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्योति अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखण्ड की स्थानीय संस्कृति, देवी देवताओं तथा कुमाऊँ की महिलाओं के विरूद्ध अपमानजनक, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने कर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

          थाना मुखानी में एक महिला की तहरीर के आधार पर ज्योति अधिकारी के विरूद्ध जान बूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा महिलाओं  की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा नारी शक्ति के आयोजनों में प्रतिभाग करने को पूरे राज्य का अपमान बताते हुए अभियोग दर्ज किया गया है।

महिलाओं व देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, मुकदमा दर्ज

विगत दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में धरना/प्रदर्शन के दौरान हाथ में दराती लेकर उक्त महिला द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोक संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *