देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ पर जानलेवा हमले से व्यापारियों में आक्रोश

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ पर जानलेवा हमले से व्यापारियों में आक्रोश

अल्मोड़ा जिले में बीते कल मंगलवार की सांय 7:40 बजे कुछ नशे में धुत लड़कों द्वारा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। 

स्थानीय व्यापारियों के साथ पहुँच नगर अध्यक्ष ने पुलिस को दी तहरीर

इसी संबंध में बीते कल रात 8 बजे ही थाना कोतवाली में पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों के साथ पहुँच नगर अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इसी संबंध में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों द्वारा एसएसपी से मुलाकात की गई। जिस पर एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने एसएसपी से मांग की है कि सांयकाल में नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाये। मंदिरों,पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन चैकिंग अभियान चलाया जाए। बताया कि आजकल ज्यादातार लोग इन स्थलों को ही नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

पुलिस प्रशासन के लिए विश्वास रहेगा कायम 

चैकिंग अभियान से लोगों में भी पुलिस प्रशासन के लिए विश्वास कायम रहेगा‌। साथ ही कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए व उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जल्द अराजक तत्वों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार’ भीमा, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू, हरि कृष्ण खत्री, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, यूसूफ तिवारी, विकास पवार, प्रांतीय उद्योग नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निखिल साह ‘नग्गी’, फाकीर खान, राजीव राठौर, जुबैर अंसारी, गणेश जोशी, निकेश कुमार उपाध्याय, रोबिन कुमार, अनिल कुमार, तरूण साह, सुमित साह, सलमान अंसारी, मनोज बिष्ट, कुंवर, असगर अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *