राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर (तृतीय दिवस)राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयसेवकों द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन जन-जागरूकता रैली ग्राम-गौलीमहर से छडौंजा बाजार तक निकाली गई, रैली के माध्यम से स्वयसेवकों ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ पर्यावरण बनायें रखने का संदेश दिया। स्वंयसेवकों ने प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को एकल प्लास्टिक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

बौद्धिक सत्र का हुआ आयोजन

बौद्धिक सत्र अपराहन 02 बजे से प्रारम्भ हुआ इस सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से आयी डॉक्टरों की टीम ने स्वंयसेवकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान की, उन्होने व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, संक्रामक रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। स्वंयसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपने स्वास्थ्य से सम्बन्धित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया, कार्यक्रम अधिकारी ने बताया, कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित न रहकर स्वंयसेवकों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता को बढावा देना भी है ।

समापन

इस प्रकार तृतीय दिवस के समस्त कार्यक्रमों में स्वयसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *