राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में सात दिवसीय शिविर का पंचम दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर बिभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामिण क्षेत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रेनू जोशी के नेतृत्व में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया, स्वयंसेवको ने हाथो में तख्तियाँ लेकर और जागरूकता सम्बन्धि नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया।

नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूक

स्वयंसेवको द्वारा नशा उन्मूलन विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, इस नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक हानियों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिससे उपस्थित ग्रामीणो और युवाओ में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ ।

बौद्धिक सत्र

अपराह्नन बौद्धिक सत्र में राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के प्राचार्य महोदय ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कैरियर काउन्सलिंग पर अपने विचार व्यक्त किये, उन्होने विद्यार्थियो को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने रूचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने के लिये प्रेरित किया, साथ ही उन्होने युवाओं को निरन्तर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने का संदेश दिया कार्यक्रम के अन्त में कार्यकम अधिकारी ने सभी स्वयंसेवको को समाज-सेवा की भावना के साथ कार्य करने और प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने के लिये प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *