राजीव गांधी नवोदय प्रवेश परीक्षा का हुआ सफल आयोजन
कल रविवार दिनांक 15/03/ 2026 को विकासखंड कीर्तिननगर के राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में बनाए गए प्रवेश परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कीर्ति नगर यशवंत सिंह नेगी की देखरेख में हुआ।
103 छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
जिसमें कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकृत कूल 105 छात्र-छात्राओं में से 103 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही व 02 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 8 की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 10 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कक्षा 9 के लिए पंजीकृत 01 छात्र उपस्थित रहा।
शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा
परीक्षा का आयोजन पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला , परीक्षा प्रभारी संदीप मैठाणी एवं रमाशंकर विश्वकर्मा के सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
