बाराकूना में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

बाराकूना में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

धौलादेवी ब्लॉक के बाराकूना गांव में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जानें पूरा मामला

  मिली जानकारी अनुसार गांव की कुछ महिलाएं घास लेने के लिए जंगल जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने खेती रोड से लगे जंगल में 50 मीटर दूरी पर झाड़ियों में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी भनक लगते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि लोक लाज के भय से किसी अविवाहिता ने इस नवजात को जन्म देकर इसे झाड़ी में फेंक दिया होगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

अस्पताल में हुआ नवजात

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर नवजाज के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, नवजात की नाभि में क्लिप लगी होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *