कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह हुआ आयोजित
आज शिक्षा सत्र 2025 – 26 में कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्रों का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें की छात्रों के अभिभावकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट, और सहायक अध्यापक अनिल लिंगवाल नीरज प्रेमी ,विक्रम भारती गणेश भट्ट एवं अध्यापिका दीप्ति आर्य द्वारा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
छात्राओं को दी गई विभिन्न जानकारी
अध्यापकों द्वारा विगत 5 वर्षों की शैक्षिक और पाठ्य सहगामी क्रियाओं की प्रगति के बारे में भी संबंधित छात्रों और अन्य छात्रों को बताया गया। कक्षा 5 से जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र मयूख चौहान और शुभम एवं सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र शिवम भट्ट से सभी छात्रों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सी आर पी मलेथा अंकिता बमराडा भी मौजूद रही।
