कैंची धाम -भवाली -भीमताल क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक वीकेंड के दौरान यातायात व डायवर्जन प्लान

यातायात शाखा भवाली/भीमताल जनपद नैनीताल

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 04.04.2026 व 05.04.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा

जनपद नैनीताल में कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत वीकेंड के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी -

1- प्रत्येक वीकेंड के दौरान (शनिवार/रविवार) को कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा ।

2- प्रत्येक वीकेंड के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय –समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

3- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

4- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा ।

अतः समस्त पर्यटकों/आमजनमानस/वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात एवं डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *