Uttarakhand नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती

Uttarakhand नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती…Uttarakhand: Recruitment for 196 posts of Nursing Officer.
………….
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बोर्ड की ओर से सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।बोर्ड के अनुसार नर्सिंग में डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतनमान मिलेगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
❇️

यूकेएमएसएसबी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन की व्यवस्था भी की है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो अभ्यर्थी चार जुलाई से सात जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

❇️
चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नर्सिंग अधिकारी के पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *