उत्तराखण्ड क्रांति दल, जिला अल्मोड़ा द्वारा हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

उत्तराखण्ड क्रांति दल, जिला अल्मोड़ा द्वारा हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा द्वारा आज “हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में जल मीटर लगाए जाने के समर्थन में जनजागरूकता फैलाना तथा आम जनता से हस्ताक्षर के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करना है।

जनता की भागीदारी से एक जनआंदोलन का रूप लेगा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि जल का न्यायपूर्ण वितरण, पारदर्शी बिलिंग, जल संरक्षण तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर में जल मीटर लगाया जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की भागीदारी से एक जनआंदोलन का रूप लेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जन

कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेश जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष  पान सिंह लटवाल सहित उत्तराखण्ड क्रांति दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम जनता का उत्साहजनक सहयोग

अभियान के शुभारंभ के साथ ही आम जनता का उत्साहजनक सहयोग एवं व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा इसे जल संरक्षण एवं पारदर्शी जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

उत्तराखण्ड क्रांति दल ने जिले के सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा हस्ताक्षर कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *