एक दिवसीय रैली निकालकर आशा कार्यकर्ती व आशा फैसिलेटरों ने अपनी माँगों के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

एक दिवसीय रैली निकालकर आशा कार्यकर्ती व आशा फैसिलेटरों ने अपनी माँगों के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर के साथ उत्तराखंड के देहरादून में एक दिवसीय रैली निकालकर अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधान मंत्री, केद्रीय स्स्वास्थ्य मंत्री,मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 

जटिल माँगों के लिए निकाली रैली 

राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अन्तर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ती व आशा फैसिलेटरों ने अपनी जटिल मांगों के लिए भारतीय मंजदूर संघ के बैनर के तले रैली निकालकर  शासन प्रशासन को चेताया लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के लिए गुहार लगा रही। ये आशा कर्मचारी  शासन प्रशासन इन्हें आश्वासन देते गए लेकिन इनके मानदेय व वेतन में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

1-आशा कर्मचारियों को 18000 रुपये 36000

रुपये वेतन दिया जाय।

2-साल में सर्दी व गर्मी की अलग -अलग वर्दी दी जाय।

3-योग्यता अनुसार आशा को फैसिलेटटर व फैसिलेटटर   व्लाक कोड्नेटर की पदोन्ति दी जाय।

4-सेवानृति के बाद रिटायरमेंट बैनीफिट  व पेंशन लागू की जाय।

5-टीकाकरण कार्य  का 100 रुपये  की जगह पर बढ़ा कर 1000 रुपया किया जाय।

6-अनुभवी आशा वर्करों को टीकाकरण के  प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय।

7-आशा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित  किया जाय।

8-कार्य के दौरान दुर्घटना  मृत्यु व सामान्य मृत्यु होने  पर  5लाख रुपये का भुगतान मुआवज़ा के रुप में किया जाय।

इस अवसर पर उपस्थित जन 

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी ,कमलेश विश्वकर्मा, आशा कार्यकर्ती प्रदेश महामंत्री,लक्ष्मी शर्मा जिला अध्यक्ष,कुसुम चौहान कार्यकारिणी अध्यक्ष,अमिता चौहान कोषाध्यक्ष लक्ष्मी  कुकरेती, आंनदी गोदियाल,अनिता पवार, अनिता भट्ट,अरिंदर कौर ,संगिता रानी जिला मंत्री,भारतीय मजदूर से अर्चना बिष्ट, अवनीश कांत , गंगा गुप्ता,सरस्वती रावत  आशा सेमवाल, सवीता मनवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *