बागेश्वर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बागेश्वर : गोगीनापानी गांव में बुधवार शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के स्वजन ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपाअधीक्षक अजय साह ने बताया कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। जिस दुकान के आगे घटना हुई, उसके संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *