Daily horoscope: 4 अगस्त 2026 राशिफल
मेष: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई संभावनाओं के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ: घर के नवीनीकरण की योजना बनेगी, बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद समाधान मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन: रुका हुआ काम पूरा होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र या बिजनेस में किसी की गलत सलाह से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क: बच्चों के भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, अचानक धन लाभ के योग हैं।
सिंह: लगातार कोशिशों से पुरानी समस्या का समाधान मिल जाएगा, रचनात्मकता की सराहना होगी।
कन्या: नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है, कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है।
तुला: आपके व्यक्तित्व की तारीफ होगी, परंतु धन का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें। भगवान विष्णु की आराधना करें।
वृश्चिक: हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें, अनुभवी लोगों का साथ लाभ देगा।
धनु: दिन सामान्य और ऊर्जावान रहेगा, सोच-समझकर किए गए फैसले सफल होंगे।
मकर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, धैर्य से काम लें। भगवान विष्णु का ध्यान करें।
कुंभ: दिन व्यस्त रहेगा, फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है, शिव मंदिर में काले तिल का दान करना शुभ रहेगा।
मीन: आर्थिक लाभ के योग है। स्वास्थ्य का ध्यान दें गौ सेवा और रुद्राभिषेक से मानसिक शांति व आर्थिक लाभ मिलेगा।
