अल्मोड़ा: 2015 से चली आ रही क्वारब-कोसी बायपास मोटरमार्ग मांग को मिली स्वीकृति

अल्मोड़ा। क्षेत्रवासियों की वर्ष 2015 से चली आ रही क्वारब-कोसी बायपास मोटरमार्ग की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।

मोटरमार्ग को स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस मोटरमार्ग के निर्माण हेतु 10.1763 हेक्टेयर वनभूमि को गैर-वानिकी कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कैलाश शर्मा पूर्व विधायक,राज्य मंत्री कुन्दन लटवाल,गोविन्द पिलख्वाल राज्य मंत्री विनीत बिष्ट अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष, तथा नगर महामंत्री व नगर निगम पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा के कुशल नेतृत्व, सतत प्रयासों एवं प्रभावी पहल के चलते ही यह वर्षों पुरानी मांग साकार हो सकी है। इस बायपास मोटरमार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अत्यंत सुगम होगा और यातायात की समस्या से राहत मिलेगी।नेताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई गति देगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति को बल प्रदान करेगी। इस उपलब्धि पर पार्टी पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *