गाड़ी खरीदने के लिए चोरी किया 12 तोला सोना, गिरफ्तार
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—24 घंटे में चोरी का खुलासा, ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण आभूषण बरामद
भवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही—चोरी के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुआ 12 तोला सोना शत-प्रतिशत बरामद
कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण, अनुमानित कीमत ₹15 लाख से अधिक, शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
दिनांक 29.08.2026 को वादिनी श्रीमती उमा लटवाल पत्नी स्व0 नारायण सिंह लटवाल, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जनपद नैनीताल द्वारा अपने घर से स्वर्ण आभूषण चोरी होने के संबंध में कोतवाली भवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल भवाली के निर्देशन में वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी- पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान 01 युवक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया चोरी का मकसद
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका चोरी किए गए स्वर्ण आभूषणों को बेचकर गाड़ी खरीदने का इरादा था।
अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी-
अभियुक्त जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू पुत्र पूरन सिंह लटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली, जनपद नैनीताल
बरामदगी-
पीली धातु की 02 जोड़ी पौची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 नथ, 01 गोलोबन्द, 01 मांग-टीका ,01अंगूठी
कुल लगभग 12 तोला स्वर्ण आभूषण, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/- बरामद किए गए।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान
- उ0नि0 अरुण सिंह राणा
- कानि0 आनन्द सिंह राणा
- कानि0 हरीश सिंह
- कानि0 प्रकाश चन्द्र
- कानि0 मनीष पुनेठा
- कानि0 नरेन्द्र मेहता
- हे0कानि0 लाल बाबू
- हे0कानि0 ओम प्रकाश
- हे0कानि0 चालक आनन्द सिंह कनवाल
पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ढाई हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
