सुंदरकांड के पाठ के साथ विधिवत रूप से महानगर रामलीला महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू
श्री रामलीला समिति महानगर सुंदरकांड के पाठ के साथ विधिवत रूप से रामलीला महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई है इसी क्रम में आज से कलाकारों का पूर्वाभ्यास (तालीम) प्रारंभ हो गया है। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी एवं महासचिव हेम पन्त संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का प्रारंभ 14 अक्टूबर से होगा। रामलीला का निर्देशन महेंद्र पंत एवं सह निर्देशन हरीश लोहुमी द्वारा किया जाएगा और दर्शकों को कुछ नए प्रसंग देखने को मिलेंगे।

सुंदरकांड का पाठ किया
बारिश की फुहारों के बीच इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य संयोजक दीपक पांडे दीनू, संयोजक के के पांडे कन्हैया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पंत बीनू, उपाध्यक्ष अनिल जोशी,बृजेश मेहता,संरक्षक फ्लाईग आफिसर बी पी पांडे, संजय श्रीवास्तव,गिरीश सनवाल सपत्नी, संगीतकार ललित भट्ट, दिवाकर राव, किशोर श्रीवास्तव सहित यशी लोहुमी, फाल्गुनी लोहुमी, अनुराधा मिश्रा,हरीश लोहुमी, भावना लोहानी, भावना लोहुमी,नीलम जोशी, नवीन पांडे,आनंद सिंह, घनानंद जोशी,दीपेश पांडे, तारादत्त जोशी, गणेश जोशी,लक्ष्मण मिश्रा,कमल मिश्रा, भास्कर जोशी गोमतीनगर रामलीला समिति के अध्यक्ष ख्याली सिंह, व महासचिव पुष्कर सिंह नयाल आदि ने उपस्थित रह कर सुन्दर काण्ड का पाठ किया।
देवेंद्र मिश्रा मीडिया प्रभारी श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ मो सं9415 560130
