Daily horoscope 10 सितम्बर राशिफल
मेष राशि: रचनात्मकता और प्रेम पर आपका फोकस रहेगा। पुराने भावनात्मक विषय भावुक बना सकते हैं। निजी नौकरी में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि: कामकाज और सेहत में सुधार महसूस होगा। पुराने निवेश से लाभ और रियल एस्टेट से जुड़ी फायदेमंद डील हो सकती है।
मिथुन राशि: पैसों के मामले में देवगुरु का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि: रिश्तों में गहराई और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि: सूर्य, चंद्रमा और केतु की युति के कारण संयम बरतने की आवश्यकता है। मन अंतर्मुखी रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें।
कन्या राशि: करियर में संघर्ष के बावजूद मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम है।
तुला राशि: आपको अपने खर्चों को संभालने और कंट्रोल करने की खास जरूरत है। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक राशि: धन लाभ और रुका हुआ पैसा मिलने के प्रबल योग हैं। दिन आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा।
धनु राशि: आध्यात्मिक चिंतन और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर राशि: जोखिम भरे कार्यों से बचें। चिंताएं दूर होंगी और तेजी से काम निपटाने का दिन है।
कुंभ राशि: रिश्तों और अपनी वाणी में विशेष संयम रखें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मीन राशि: जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है, किंतु भाग्य का साथ मिलने से व्यापार में लाभ होगा।
