द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के द्वारा ग्राम पंचायत गवाना में निःशुक नेत्र जांच शिविर आयोजित

द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के द्वारा ग्राम पंचायत गवाना में निःशुक नेत्र जांच शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत गवाना में दिनांक 25 सितंबर 2026 को द हंस हॉस्पिटल सतपुली पौड़ी गढ़वाल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ लिया।

40 मरीजों की ओपीडी हुई

शिविर में डॉ. अनिल नेगी ने मरीजों की जांच की।

शिविर के दौरान कुल 40 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस दौरान 16 मरीजों को दवाइयां तथा 14 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया

शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट,  का सहयोग रहा। वहीं शिविर के सफल आयोजन में राजेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान गवाना का विशेष सहयोग रहा।

स्थानीय ग्रामीणों ने निःशुक नेत्र जांच शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सकीय टीम, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *