Uttarakhand आज की प्रमुख खबरें :: current affairs :: uttarakhand current affairs 4 October 2026
🧩 गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक रुड़की के बीईजी एंड सेंटर में आयोजित होगी। रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण किया है।
🧩 उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव
SIR के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हुई।
नई सूची में मतदाताओं की संख्या लगभग 71.6 लाख बताई गई।
पुराने आंकड़े की तुलना में 8 लाख से अधिक मतदाता कम हुए।
चुनाव आयोग ने छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान के लिए BLO को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
🧩 पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ- – गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया।
🧩 उत्तराखंड में ‘आदि रंगोत्सव’
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम 1–4 अक्टूबर के उत्तराखंड दौरे पर हैं।
4 अक्टूबर को खटीमा में उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में भाग लेने का कार्यक्रम है।
दौरे में जनजातीय शिक्षा और कल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।
🧩 उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक कला को समर्पित श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह-2026 का शुभारंभ दिवंगत लोक कलाकारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
🧩 उत्तरकाशी में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन- उत्तरकाशी के मनेरा खेल मैदान में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में गंगोत्री विधानसभा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
🧩 बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत प्रदेश में प्रथम- बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में चंपावत जिले ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त माह के शासकीय आंकड़ों के अनुसार, जिले ने कुल 120 में से 115 अंक प्राप्त कर 95 दशमलव 83 प्रतिशत का स्कोर दर्ज किया है
🧩टनकपुर दशहरा महोत्सव में सहभागिता के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीता रसोई में आयोजित भंडारे में भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री ने भंडारे में सेवा कर रहे आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन भी किया।
🧩 जनपद चम्पावत के लोहाघाट में लगभग ₹10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, स्थानीय खिलाड़ियों को मिला बेहतर अभ्यास का मंच।
