भव्य शोभायात्रा और राजगद्दी समारोह के साथ संपन्न हुआ महानगर रामलीला का 61वां महोत्सव

भव्य शोभायात्रा और राजगद्दी समारोह के साथ संपन्न हुआ महानगर रामलीला का 61वां महोत्सव

राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों का भरत ने किया अयोध्या आगमन पर स्वागत

लखनऊ। श्री रामलीला समिति, महानगर की ओर से आयोजित आठ दिवसीय 61वां रामलीला महोत्सव भव्य शोभायात्रा और राजगद्दी समारोह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो महानगर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना के स्वरूप शामिल रहे। अयोध्या आगमन पर भरत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजगद्दी समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान गुरु वशिष्ठ ने पंडित नारायण पाठक के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति के पदाधिकारियों ने भी भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में कल्याणपुर रामलीला समिति के वरिष्ठ संरक्षक रमेश चंद्र पांडे सहित समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री रामलीला समिति, महानगर के संरक्षक फ्लाइंग ऑफिसर बीपी पांडे, संजय श्रीवास्तव, वीके जोशी, नवीन पांडे, मुख्य संयोजक दीपक पांडे दीनू, संयोजक आनंद सिंह बिष्ट, नीरज लोहानी, केके पांडे, कन्हैया, अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पंत बीनू, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, अनिल जोशी, बृजेश मेहता, महासचिव हेम पंत, कोषाध्यक्ष नीरद लोहानी, सचिव संजय पांडे, निदेशक महेंद्र पंत, सह निर्देशक हरीश लोहुमी, संयुक्त सचिव हिमांशु मिश्रा, संगठन सचिव नवीन चंद्र पांडे, कमल पंत, सांस्कृतिक सचिव भारती पांडे, सुजाता शर्मा, नीरज पंत, योग सचिव भावना लोहानी, कार्यालय सचिव घनानंद जोशी, खेल सचिव सर्वजीत सिंह बोरा, मनोज निगम, प्रचार सचिव दिनेश पांडे, शहर कोषाध्यक्ष तारा दत्त जोशी और व्यवस्थापक दीपेश पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा बलवंत देवड़ी, सक्षम पाण्डेय, मृतुन्जय पाण्डेय, भास्कर जोशी, चंद्र मोहन पांडे चंदू, ललित भट्ट, किशोर श्रीवास्तव, दिवाकर राव, हर्षित जैन, हेमा जोशी, हेमा तिवारी, निशा सक्सेना, रसना उप्रेती, चित्रा पांडे, नीलिमा पांडे, भावना लोहुमी, शीतल मिश्रा, जया पांडा, हेमा पांडा, इंदु भट्ट, कुक्कू पंत और दीपा खुलवे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी सहयोगियों के प्रति जताया आभार

रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन पर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी और महासचिव हेम पंत ने संयुक्त रूप से सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन, दर्शकों, प्रिंट एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आठ दिवसीय रामलीला महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने पर ईश्वर के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *