हादसों की तस्वीरें देखकर रातों को नींद नहीं आती… SSP मंजूनाथ टी.सी. ने मंच से साझा किया अपना दर्द
बच्चों को प्यार दीजिए, मगर वाहन नहीं! SSP नैनीताल की अभिभावकों से दो टूक अपील
🚨 प्लीज, नाबालिग बच्चों को गाड़ी मत दीजिए… SSP NAINITAL🙏
कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की भावुक अपील!
विगत दिनों हल्द्वानी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से आहत SSP नैनीताल ने मंच से अभिभावकों और युवाओं को ऐसा संदेश दिया, जो हर परिवार को जरूर सुनना चाहिए।
कहा.. ऐसे दृश्य देखने के बाद हमें भी रात को नींद नहीं आती। जब किसी के घर का चिराग बुझता है, तो बहुत दुख होता है।
⚠️ SSP की अभिभावकों से महत्वपूर्ण अपील
🔹 नाबालिग बच्चों को किसी भी हालत में वाहन न दें। दोपहिया हो या चारपहिया, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। वे बस या ऑटो से भी अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं।
🔹 युवाओं की रफ्तार पर रखें नजर। वाहन देते समय स्पीड गवर्नर, डैशकैम और GPS जैसे सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
🙏 याद रखिए, कुछ मिनट की जल्दबाजी और एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है।
बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
📢 इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि हर अभिभावक तक यह अपील पहुँचे।
